लिमहाटोला में सड़क हादसा: खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार यात्री घायल, चालक फरार

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी चपेट में आ गईं।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन खरीदने गए थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया कि दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *