प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जब्त

आरंग। वनमंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल के निर्देशन में उप वनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया और परिक्षेत्राधिकारी नवा रायपुर अटल नगर चंद्रप्रकाश महोबिया के नेतृत्व में वन मंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक प्रभारी एवं परिक्षेत्र सहायक आरंग संतोष सामंतराय की टीम ने प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी की अवैध ढुलाई करते एक ट्रैक्टर–ट्रॉली को ग्राम निसदा के पास पकड़ लिया। यह ट्रैक्टर ग्राम फरफौद निवासी श्रवण धीवर का बताया जा रहा है। वन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वन्य प्राणियों के शिकार और अवैध तस्करी के मामलों पर वन मंडल स्तरीय उड़नदस्ता लगातार कार्रवाई कर रहा है। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष सामंतराय ने बताया कि वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रही हर तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

इस कार्रवाई में आरंग वन परिक्षेत्र के वनरक्षक दिलीप परमार, दौलत साहू, सावन साहू, वनपाल चंदूलाल कसेर, सुरक्षा कर्मी पूसऊ निषाद, चंद्रशेखर ध्रुव तथा वाहन चालक मुनीर खान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *