नये साल में ट्रेन कैंसिल होने का सिलसिला शुरू, 19 जनवरी तक ये ट्रेन रहेगी रद्द, वंदे भारत भी होगी प्रभावित

रायपुर। नए साल में विशाखापट्टनम जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में प्रस्तावित अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त और शुरु करने का निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

(1) 58528 विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी, 2026 को रद्द रहेगी।

(2) 58527 रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी,2026 को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त / प्रारंभ होने वाली ट्रेन

(1) 20829 दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी, 2026 को दुर्ग से चलकर रायगड़ा में समाप्त होगी।

(2)20830 विशाखापट्टनम- दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी, 2026 को विशाखापट्टनम के स्थान पर रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *