बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक को बाइक सवार युवक ओव्हर टेक कर रहे थे। इसी दौरान चपेट में आकर वे पहिए के नीचे आ गये। इस हादसे में 2 भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नाबालिग लड़की समेत 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा भाटापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम खोपरा में एक बाइक पर 4 युवक युवती सवार होकर घूमने निकले थे। लक्ष्मण अपार्टमेंट के पास बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इस दौरान ट्रक उन्हें रौंदते हुए तेजी से आग बढ़ गया।
इस हादसे में बाइक सवार रविशंकर निषाद और उसके चचेरे भाई मनीष निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुमारी तुलिका निषाद और डेरिकु फेकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित ग्राम अर्जुनी, भाटापारा के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक रविशंकर निषाद और मनीष निषाद मूल रूप से टोढीडीघाट थाना नांदघाट के रहने वाले थे। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

